Read Time:9 Minute, 7 Second
PM Kisan Mandhan Yojana क्या है ? किसानों को कैसे मिलेंगे 36000 रू प्रति महीने ?
Contents
hide
सरकार ने छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए एक पेंशन योजना लागू किया है जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना रखा गया है।
इस योजना के अंतर्गत 18 – 40 वर्ष तक के किसान जुड़ सकते हैं और 60 वर्ष पूरा होने के बाद ₹3000/प्रतिमाह पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
इस योजना का मुख्य उधेश्य छोटे किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा देना है। इस योजना से जुड़े किसान की यदि आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो उसके पत्नी को ताउम्र पेंशन की आधी रकम ₹1500/प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है या यदि वो चाहे तो जमा किए गए पैसे को ब्याज सहित एकसाथ ले सकती है। यदि कोई भी किसान इस योजना से जुड़ने के बाद इसे बीच में हीं छोड़ना चाहे तो उसके द्वारा जमा किए हुए पूरे पैसे ब्याज के साथ उसे मिल जाता है।
किसानों को प्रतिमाह कितने पैसे जमा करने होंगे ?
इस योजना के अंतर्गत 18-40 वर्ष तक के किसानों को ₹55 से ₹200 प्रतिमाह की दर से जमा करना पड़ता है तथा जितनी रकम प्रतिमहीने आपके द्वारा जमा की जाती है उतनी हीं रकम सरकार के द्वारा आपके स्कीम में जमा किया जाता है।
प्रतिमाह आपको कितने पैसे इस योजना के अंतर्गत जमा करने होंगे यह आपके उम्र पर निर्भर करेगा। अलग – अलग उम्र में जुड़ने वाले किसानों के लिए अलग – अलग मासिक योगदान की राशि निर्धारित की गई है।
SR . NO | AGE | FARMER RS. | GOVERNMENT RS. |
1) | 18 YEARS | 55.00 | 55.00 |
2) | 19 YEARS | 58.00 | 58.00 |
3) | 20 YEARS | 61.00 | 61.00 |
4) | 21 YEARS | 64.00 | 64.00 |
5) | 22 YEARS | 68.00 | 68.00 |
6) | 23 YEARS | 72.00 | 72.00 |
7) | 24 YEARS | 74.00 | 74.00 |
8) | 25 YEARS | 76.00 | 76.00 |
9) | 26 YEARS | 80.00 | 80.00 |
10) | 27 YEARS | 85.00 | 85.00 |
11) | 28 YEARS | 90.00 | 90.00 |
PM Kisan Mandhan Yojana
ऊपर उदाहरण के तौर पर समझाया गया है कि किस उम्र में आपको इस योजना में कितने पैसे जमा करने होंगे एवं सरकार आपके योजना में कितने पैसे जमा करेगी। मान लिया जाए कि आपकी उम्र 27 वर्ष है तो आपको पीएम किसान मानधन योजना में 90 रू प्रतिमाह 60 वर्ष की उम्र तक जमा करने होंगे एवं सरकार भी प्रतिमाह आपके स्कीम में 90 रू प्रतिमाह जमा करेगी यानि की आपके स्कीम में प्रतिमाह कुल 180 रू जमा होंगे। 60 वर्ष के बाद पेंशन मिलने शुरू हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PMKMY Scheme) के अंतर्गत पंजीकरण कराने तथा इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तों को पूरा करना होगा चलिए उसके विषय में विस्तार से जान लेते हैं ।
क्या होना चाहिए.
• छोटा एवं सीमांत किसान होना चाहिए।
• उम्र 18 – 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
• जमीन 2 हेक्टेयर से अत्यधिक नहीं होना चाहिए।
निम्नलिखित झेत्र के अंतर्गत आनेवाले किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ नहीं ले पाएंगे –
• किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस), कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी कोष संगठन योजना आदि के तहत शामिल एसएमएफ।
• श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रशासित प्रधान मंत्री श्रम योगी महाधन योजना और प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के लिए चुने गए किसान।
इसके अलावा, उच्च आर्थिक स्थिति के लाभार्थियों की निम्नलिखित श्रेणियां योजना के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं होंगी:
• सभी संस्थागत भूमि धारक
• संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
• पूर्व और वर्तमान मंत्रियों / राज्य मंत्रियों और लोकसभा / राज्यसभा / राज्य विधानसभाओं / राज्य विधान परिषदों के पूर्व / वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
• केंद्रीय / राज्य सरकार के मंत्रालयों / कार्यालयों / विभागों और उनके क्षेत्र इकाइयों, केंद्र या राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों और संलग्न कार्यालयों / सरकार के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारियों (मल्टी टास्किंग स्टाफ / क्लास -IV को छोड़कर के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी / ग्रुप डी कर्मचारी)।
• सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले मूल्यांकन वर्षों में आयकर का भुगतान किया है। पेशेवर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, और आर्किटेक्ट्स पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत हैं तथा अभ्यास करके पेशे को पूरा करते हैं।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
( PMKMY Apply Online )
PMKMY के आवश्यक शर्तों को पूरा करने वाले किसान इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। दो तरह से आवेदन किया जा सकता है –
काॅमन सर्विस सेंटर द्वारा आवेदन
( Apply Online through CSC )
अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सेंटर (CSC) आवश्यक दस्तावेजों जैसे कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोबाईल नंबर इत्यादि के साथ जाएं। CSC सेंटर का कर्मचारी आपका आवेदन कर देगा एवं आवेदन के उपरांत PMKMY कार्ड प्रिंट करवा के लेना ना भूलें क्योंकि उसमें इनरालमेंट नंबर इत्यादि होता है एवं वही एकमात्र सबूत होता है कि आपने PMKMY Scheme के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया है।
स्वयं आनलाईन आवेदन करें
( Apply Online by Yourself )
• इस लिंक पर जाएं –
• ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने PMKMY का ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगा। वेबसाइट खुलने के बाद नीचे स्क्राल करें, आपके सामने – click here to apply now का आप्शन आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें।
• आपके सामने सेल्फ इनरोलमेंट वाला नया पेज खुल जाएगा। सेल्फ इनरोलमेंट लिंक पर क्लिक करें।
• अब आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
• रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने मोबाईल नंबर से लाॅग इन करने की सुविधा प्राप्त कर लेंगे। अपना मोबाईल नंबर भरें और प्रोसीड करें उसके बाद आपको ईमेल आईडी और कैप्चा कोड भर कर जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
• ओटीपी भरकर प्रोसीड करें ।
• इसके बाद आप लाॅग ईन हो जाएंगे और सामने एक डैशबोर्ड खुल जाएगा। डैशबोर्ड पर जाकर आपको इनरोलमेंट पर जाना है और उसके बाद प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना पर क्लिक करना है।
• आपके सामने एक Apply Form ओपन हो जाएगा उसे ध्यानपूर्वक भरकर सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आपके सामने PMKMY का एक कार्ड दिखेगा उसे प्रिंट करके रख लें।
यह भी पढ़
लाखों की कमाई वाला बिज़नेस। पेट्रोल पंप कैसे खोले।जाने पूरी इनफार्मेशन।
steel scrubber बनाने का बिज़नेस शुरू करे घर में , कमाई होगी रोज की १००० रुपये .
3 thoughts on “PM Kisan Mandhan Yojana क्या है ? किसानों को कैसे मिलेंगे 36000 रू प्रति महीने ?”
[…] PM Kisan Mandhan Yojana क्या है ? किसानों को कैसे मिले… […]
[…] PM Kisan Mandhan Yojana क्या है ? किसानों को कैसे मिले… […]
[…] […]